Posts List

आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन करने पहुंचे एचपीएसडीएमए के उपाध्यक्ष
आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन करने पहुंचे एचपीएसडीएमए के उपाध्यक्ष
सीमांत जनपद के 240 बाल वैज्ञानिकों ने बाल विज्ञान महोत्सव में लिया हिस्सा
सीमांत जनपद के 240 बाल वैज्ञानिकों ने बाल विज्ञान महोत्सव में लिया हिस्सा
केंद्रीय रेशम बोर्ड के अनुसंधान केंद्र में उत्तर प्रदेश के रेशम निदेशक ने जानीं नवीन तकनीकें
केंद्रीय रेशम बोर्ड के अनुसंधान केंद्र में उत्तर प्रदेश के रेशम निदेशक ने जानीं नवीन तकनीकें
सीएम धामी ने ‘गुलदस्ता’ स्मारिका का किया लोकार्पण
सीएम धामी ने ‘गुलदस्ता’ स्मारिका का किया लोकार्पण
हरिद्वार में सीआईआई उत्तराखंड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 का आयोजन
हरिद्वार में सीआईआई उत्तराखंड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 का आयोजन
सेब महोत्सव 3.0 का आगाज, मुख्य सचिव ने किया शुभारम्भ
सेब महोत्सव 3.0 का आगाज, मुख्य सचिव ने किया शुभारम्भ
सेवा ज्योति कलश यात्रा से गूंजा उत्तरकाशी, मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प सभा में लिया हिस्सा
सेवा ज्योति कलश यात्रा से गूंजा उत्तरकाशी, मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प सभा में लिया हिस्सा
तकनीकी नवाचार से बदलेगी दुग्ध उत्पादन की तस्वीर, 2 लाख से अधिक उत्पादकों को लाभ
तकनीकी नवाचार से बदलेगी दुग्ध उत्पादन की तस्वीर, 2 लाख से अधिक उत्पादकों को लाभ
वन्दे मातरम कैंप में दिखी युवाओं की प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
वन्दे मातरम कैंप में दिखी युवाओं की प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
SC-ST समुदाय के प्रतिनिधियों से मिले सीएम धामी, सामाजिक विकास पर किया मंथन
SC-ST समुदाय के प्रतिनिधियों से मिले सीएम धामी, सामाजिक विकास पर किया मंथन

National news

CSIR के 85वें स्थापना दिवस पर CBRI में आयोजित हुआ ओपन डे कार्यक्रम
CSIR के 85वें स्थापना दिवस पर CBRI में आयोजित हुआ ओपन डे कार्यक्रम

आज वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने 85वाँ स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर देश की वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रगति में सीएसआईआर के आठ दशकों से अधिक के योगदान, अनुसंधान क्षमताओं, तकनीकी नवाचारों तथा उद्योगोन्मुखी समाधानों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएसआईआर–इंडस्ट्री कनेक्ट एग्ज़िबिशन, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, नई तकनीकों एवं प्रकाशनों का विमोचन तथा सीएसआईआर साइ-आर्ट गैलरी का प्रदर्शन प्रमुख आकर्षण रहे। इस अवसर पर सीएसआईआर@85 विशेष प्रकाशन भी जारी किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डॉ. जितेंद्र सिंह ने अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में सीएसआईआर की निरंतर भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने सीएसआईआर की 85 वर्षों की वैज्ञानिक यात्रा एवं राष्ट्र की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति में इसके योगदान को प्रदर्शित करने वाले स्मारक डाक टिकट का भी अनावरण किया।

इसी क्रम में सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रुड़की द्वारा 25 सितंबर 2026 को ओपन डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान को जन-जन तक पहुँचाना तथा विद्यार्थियों और युवा आगंतुकों को वैज्ञानिक अनुसंधान की प्रक्रिया से परिचित कराने के साथ-साथ भवन विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में संस्थान द्वारा किए जा रहे अनुसंधान, विकसित की जा रही नवीन तकनीकों तथा उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी प्रदान करना था।

ओपन डे के माध्यम से विद्यार्थियों को संस्थान की प्रयोगशालाओं एवं अनुसंधान सुविधाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करने तथा वैज्ञानिकों के साथ संवाद के माध्यम से अनुसंधान कार्यों को समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर प्रो. आर. प्रदीप कुमार, निदेशक, सीएसआईआर-सीबीआरआई ने विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति जिज्ञासा विकसित करने, नए विचारों को समझने तथा अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत मेथोडिस्ट गर्ल्स डिग्री कॉलेज की 112 छात्राओं एवं 3 संकाय सदस्यों ने सीएसआईआर-सीबीआरआई का भ्रमण किया। संस्थान में पहुँचने पर प्रतिभागियों को सीबीआरआई की प्रमुख अनुसंधान गतिविधियों, तकनीकी क्षेत्रों तथा भवन क्षेत्र में संस्थान की भूमिका से अवगत कराया गया। डॉ. नीरज जैन, वैज्ञानिक ‘एफ’ एवं प्रमुख, आउटरीच एंड डिसेमिनेशन सर्विसेज ने भ्रमण का समन्वय किया तथा प्रतिभागियों को संस्थान की प्रमुख वैज्ञानिक उपलब्धियों, अनुसंधान गतिविधियों और भवन विज्ञान एवं निर्माण प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने डॉ. बिलिग प्रदर्शनी दीर्घा का अवलोकन किया। यहाँ उन्हें भवन निर्माण एवं वास्तुकला से संबंधित विभिन्न मॉडलों और प्रदर्शित तकनीकों के माध्यम से संस्थान के अनुसंधान एवं तकनीकी कार्यों को समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर डॉ. हेमलता, वैज्ञानिक ‘डी’ ने प्रदर्शित राम मंदिर मॉडल की वास्तुकला एवं निर्माण संबंधी विशेषताओं के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मॉडल के माध्यम से निर्माण तकनीक, संरचनात्मक विशेषताओं तथा भवन निर्माण में वैज्ञानिक एवं तकनीकी दृष्टिकोण के महत्व को समझाया।

डॉ. चंदन स्वरूप मीणा, वैज्ञानिक ‘ई’ ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और संस्थान में संचालित विभिन्न अनुसंधान एवं तकनीकी परियोजनाओं की जानकारी साझा की। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने अनुसंधान, नई निर्माण तकनीकों तथा भवन क्षेत्र में वैज्ञानिक नवाचार से संबंधित विषयों पर जानकारी प्राप्त की और वैज्ञानिकों से अपने प्रश्नों के उत्तर भी जाने।

इसके पश्चात विद्यार्थियों ने संस्थान की विभिन्न महत्वपूर्ण अनुसंधान एवं परीक्षण सुविधाओं का भ्रमण किया। उन्होंने NEETF, 3D सुविधा, फायर सेफ्टी इंजीनियरिंग, रूरल पार्क तथा सोलर थर्मल टेस्टिंग फैसिलिटी लैब का अवलोकन किया। इन सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सतत एवं किफायती आवास, आपदा-रोधी एवं सुरक्षित निर्माण, अग्नि सुरक्षा, उन्नत भवन निर्माण सामग्री, ऊर्जा दक्षता तथा आधुनिक एवं उभरती निर्माण तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।

3D सुविधा के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को निर्माण क्षेत्र में उभरती डिजिटल एवं स्वचालित तकनीकों की संभावनाओं से परिचित कराया गया। वहीं, फायर सेफ्टी इंजीनियरिंग से संबंधित सुविधाओं के माध्यम से भवनों में अग्नि सुरक्षा, जोखिम न्यूनीकरण तथा सुरक्षित भवन निर्माण के महत्व को समझाया गया। रूरल पार्क में विद्यार्थियों ने ग्रामीण एवं किफायती निर्माण तकनीकों तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित समाधानों का अवलोकन किया। सोलर थर्मल टेस्टिंग फैसिलिटी के माध्यम से उन्हें ऊर्जा दक्षता एवं नवीकरणीय ऊर्जा आधारित तकनीकों के परीक्षण और उपयोग की जानकारी मिली।

ओपन डे कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को सीएसआईआर-सीबीआरआई की प्रयोगशालाओं एवं अनुसंधान सुविधाओं के प्रत्यक्ष अवलोकन के साथ यह समझने का अवसर प्रदान किया कि वैज्ञानिक अनुसंधान किस प्रकार समाज की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक तकनीकी समाधान विकसित करने में योगदान देता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सुरक्षित, सतत, आपदा-रोधी, ऊर्जा-कुशल एवं किफायती निर्मित पर्यावरण के विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका को प्रत्यक्ष रूप से समझा। इस प्रकार ओपन डे ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, अनुसंधान के प्रति रुचि तथा नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU
किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU
2030 तक भारत-रूस के बीच 100 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य : पीयूष गोयल
2030 तक भारत-रूस के बीच 100 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य : पीयूष गोयल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ट्रिपल जंप में भारत का डबल धमाका, प्रवीण ने जीता रजत और सेल्वा ने कांस्य
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ट्रिपल जंप में भारत का डबल धमाका, प्रवीण ने जीता रजत और सेल्वा ने कांस्य

sports

उत्तराखण्डी फिल्म एवं एलबम अभिनेता जस्सी ने यकायक भाजपा में शामिल होकर चौंकाया।
उत्तराखण्डी फिल्म एवं एलबम अभिनेता जस्सी ने यकायक भाजपा में शामिल होकर चौंकाया।

देहरादून ।

उत्तराखण्ड फिल्म इंडस्ट्रीज के एक चर्चित चेहरे जस पंवार जस्सी ने यकायक भाजपा में शामिल होकर सबको चौंका दिया है । कांग्रेस के प्रदेश संस्कृति प्रकोष्ठ सचिव रह चुके जस्सी को पार्टी में शामिल कर जहॉ भाजपा इसे चुनावी वर्ष में पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रही है वहीं प्रदेश के कलाकार भी सरकार में श्री जस्सी को बड़ा दायित्व मिलने की संभावना से स्वयं के हित में कुछ अच्छा होने की आस संजोने लगे हैं । विदित हो कि श्री जस्सी ने प्रसिद्व लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी समेत तमाम प्रमुख लोग गायकों के गीतों में शानदार अभिनय किया है । तथा वे उत्तराखण्डी फीचर फिल्म हैलो यूके और मिशन देवभूमि में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों की वाह वाही बटोर चुके हैं । श्री जस्सी बहुमुखी प्रतिभा के धनि हैं और वे एक अच्छे अभिनेता के साथ साथ अच्छे गायक भी हैं उनके अनेक गीत यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध हैं । श्री जस्सी बहुत मेहनती और दूरदर्शी हैं । हार्दिक फिल्म्स इंटरटेंनमेंट नाम से उनकी अपनी फिल्म म्यूजिक कम्पनी है । उनकी कम्पनी से अनेक उत्तराखण्डी फिल्म रिलीज होती हैं । श्री जस्सी उत्तराखण्ड में यूट्यूब एवं डीजिटल मार्केटिंग के पथ प्रदर्शक रहे हैं । आज उनके द्वारा बनाए गए अनेक यट्यूब चैनल से कलाकार अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं । उत्तराखण्ड के अनेक कलाकारों ने भाजपा में शामिल होने पर श्री जस्सी को बधाई दी है तथा भाजपा सरकार पर उम्मीद जतायी कि वे श्री जस्सी की योग्यताओं को अवश्य पहचानेंगे जिससे उसका लाभ जनता तथा फिल्म संगीत एवं कलाकारों को प्राप्त होगा ।

देहरादून में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का 61वां संस्करण, स्टार खिलाड़ी और युवा दिखाएंगे जोश
देहरादून में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का 61वां संस्करण, स्टार खिलाड़ी और युवा दिखाएंगे जोश

Latest News

आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन करने पहुंचे एचपीएसडीएमए के उपाध्यक्ष

देहरादून। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मा0 उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने शुक्रवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) का भ्रमण कर प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र…

सीमांत जनपद के 240 बाल वैज्ञानिकों ने बाल विज्ञान महोत्सव में लिया हिस्सा

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर के मंडलसेरा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के तत्वावधान में आयोजित पंचम सीमांत पर्वतीय…

केंद्रीय रेशम बोर्ड के अनुसंधान केंद्र में उत्तर प्रदेश के रेशम निदेशक ने जानीं नवीन तकनीकें

देहरादून, 09 अक्टूबर 2026: उत्तर प्रदेश रेशम निदेशालय के निदेशक आनंद कुमार शुक्ला, भा.प्र.से. ने आज केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत सहसपुर, देहरादून स्थित क्षेत्रीय रेशम…

सीएम धामी ने ‘गुलदस्ता’ स्मारिका का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रेस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य तथा विभिन्न…

हरिद्वार में सीआईआई उत्तराखंड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 का आयोजन

हरिद्वार, 08 अक्टूबर, 2026 , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार में आयोजित 7वें सीआईआई उत्तराखण्ड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार…