Posts List

1,002 एकड़ भूमि NUITL के कब्जे में, परियोजना स्थल पर कोई बाधा नहीं: मुख्यमंत्री
1,002 एकड़ भूमि NUITL के कब्जे में, परियोजना स्थल पर कोई बाधा नहीं: मुख्यमंत्री
आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी
आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी
टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन
टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन
मुख्यमंत्री धामी ने चोरगलिया में सुनी जनसमस्याएं, शेर नाला सेतु का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने चोरगलिया में सुनी जनसमस्याएं, शेर नाला सेतु का किया लोकार्पण
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकार : मंत्री मदन कौशिक
श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकार : मंत्री मदन कौशिक
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
मन्त्र चिकित्सा क्रियात्मक अनुसंधान के क्रियान्वयन पर आयोजित हुई संगोष्ठी।
मन्त्र चिकित्सा क्रियात्मक अनुसंधान के क्रियान्वयन पर आयोजित हुई संगोष्ठी।
बेहद खराब मौसम के बीच भी पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी
बेहद खराब मौसम के बीच भी पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी
मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की सूचना, रेस्क्यू अभियान जारी
मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की सूचना, रेस्क्यू अभियान जारी

National news

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ट्रिपल जंप में भारत का डबल धमाका, प्रवीण ने जीता रजत और सेल्वा ने कांस्य
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ट्रिपल जंप में भारत का डबल धमाका, प्रवीण ने जीता रजत और सेल्वा ने कांस्य

नई दिल्ली, 2 अगस्त। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलेटिक्स का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। पुरुष ट्रिपल जंप स्पर्धा में भारत ने एक साथ दो पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। नेशनल रिकॉर्ड होल्डर प्रवीण चित्रवेल ने 16.58 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ रजत पदक, जबकि युवा एथलीट सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने 16.52 मीटर की सीजन की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

स्कॉट्सटाउन स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में जमैका के जॉर्डन स्कॉट ने 16.72 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। प्रवीण उनसे महज 14 सेंटीमीटर पीछे रहे।

प्रवीण ने पूरा किया पदक का सपना

बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में केवल तीन सेंटीमीटर से पदक चूकने वाले प्रवीण चित्रवेल ने इस बार शानदार वापसी करते हुए पोडियम पर जगह बनाई। उन्होंने प्रतियोगिता की शुरुआत 16.05 मीटर की छलांग से की। दूसरे प्रयास में 15.64 मीटर और तीसरे में 16.31 मीटर तक पहुंचे। चौथे प्रयास में 16.58 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर उन्होंने रजत पदक लगभग सुनिश्चित कर लिया। पांचवें प्रयास में उन्होंने 16.40 मीटर की छलांग लगाई, जबकि अंतिम प्रयास फाउल रहा।

सेल्वा ने सीजन की सर्वश्रेष्ठ छलांग से जीता कांस्य

21 वर्षीय सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने भी पूरे मुकाबले में लगातार सुधार करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले प्रयास में 15.87 मीटर, दूसरे में 16.17 मीटर और तीसरे में 16.43 मीटर की छलांग लगाई। चौथे प्रयास में फाउल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पांचवें प्रयास में 16.52 मीटर की सीजन की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। उनका अंतिम प्रयास 16.08 मीटर का रहा।

जैवलिन थ्रो में भी भारत का शानदार प्रदर्शन

इससे पहले पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भी भारत ने दो पदक जीते थे। नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक और यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इस तरह एथलेटिक्स में भारत लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहा है।

प्रवीण का लगातार दमदार सफर

प्रवीण चित्रवेल ने 2018 खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में स्वर्ण और यूथ ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतकर पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में रजत पदक जीता और राष्ट्रीय इंडोर रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 17.37 मीटर की छलांग के साथ भारतीय आउटडोर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अपने नाम किया तथा हांगझोऊ एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता।

भविष्य के सितारे के रूप में उभर रहे हैं सेल्वा

तमिलनाडु के मदुरै के रहने वाले सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने 2022 विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2023 में वह एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा ‘बेस्ट एशियन अंडर-20 मेल एथलीट ऑफ द ईयर’ चुने जाने वाले पहले भारतीय बने। इसी दौरान उन्होंने 16.79 मीटर की छलांग के साथ भारतीय अंडर-20 रिकॉर्ड भी तोड़ा। इस वर्ष उन्होंने 17.05 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर 17 मीटर का आंकड़ा भी पार किया और अब कॉमनवेल्थ गेम्स का कांस्य पदक उनके उभरते करियर में एक और बड़ी उपलब्धि बन गया है।

पहली त्रि-सेवा पूर्ण महिला समुद्री यात्रा अभियान की सफलता पर आईएएसवी ‘त्रिवेणी’ के दल का सम्मान
पहली त्रि-सेवा पूर्ण महिला समुद्री यात्रा अभियान की सफलता पर आईएएसवी ‘त्रिवेणी’ के दल का सम्मान
प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की
प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की
वाराणसी बनेगा जाम मुक्त, गंगा-वरुणा किनारे दो एलिवेटेड कॉरिडोर को हरी झंडी
वाराणसी बनेगा जाम मुक्त, गंगा-वरुणा किनारे दो एलिवेटेड कॉरिडोर को हरी झंडी

sports

उत्तराखण्डी फिल्म एवं एलबम अभिनेता जस्सी ने यकायक भाजपा में शामिल होकर चौंकाया।
उत्तराखण्डी फिल्म एवं एलबम अभिनेता जस्सी ने यकायक भाजपा में शामिल होकर चौंकाया।

देहरादून ।

उत्तराखण्ड फिल्म इंडस्ट्रीज के एक चर्चित चेहरे जस पंवार जस्सी ने यकायक भाजपा में शामिल होकर सबको चौंका दिया है । कांग्रेस के प्रदेश संस्कृति प्रकोष्ठ सचिव रह चुके जस्सी को पार्टी में शामिल कर जहॉ भाजपा इसे चुनावी वर्ष में पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रही है वहीं प्रदेश के कलाकार भी सरकार में श्री जस्सी को बड़ा दायित्व मिलने की संभावना से स्वयं के हित में कुछ अच्छा होने की आस संजोने लगे हैं । विदित हो कि श्री जस्सी ने प्रसिद्व लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी समेत तमाम प्रमुख लोग गायकों के गीतों में शानदार अभिनय किया है । तथा वे उत्तराखण्डी फीचर फिल्म हैलो यूके और मिशन देवभूमि में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों की वाह वाही बटोर चुके हैं । श्री जस्सी बहुमुखी प्रतिभा के धनि हैं और वे एक अच्छे अभिनेता के साथ साथ अच्छे गायक भी हैं उनके अनेक गीत यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध हैं । श्री जस्सी बहुत मेहनती और दूरदर्शी हैं । हार्दिक फिल्म्स इंटरटेंनमेंट नाम से उनकी अपनी फिल्म म्यूजिक कम्पनी है । उनकी कम्पनी से अनेक उत्तराखण्डी फिल्म रिलीज होती हैं । श्री जस्सी उत्तराखण्ड में यूट्यूब एवं डीजिटल मार्केटिंग के पथ प्रदर्शक रहे हैं । आज उनके द्वारा बनाए गए अनेक यट्यूब चैनल से कलाकार अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं । उत्तराखण्ड के अनेक कलाकारों ने भाजपा में शामिल होने पर श्री जस्सी को बधाई दी है तथा भाजपा सरकार पर उम्मीद जतायी कि वे श्री जस्सी की योग्यताओं को अवश्य पहचानेंगे जिससे उसका लाभ जनता तथा फिल्म संगीत एवं कलाकारों को प्राप्त होगा ।

देहरादून में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का 61वां संस्करण, स्टार खिलाड़ी और युवा दिखाएंगे जोश
देहरादून में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का 61वां संस्करण, स्टार खिलाड़ी और युवा दिखाएंगे जोश

Latest News

1,002 एकड़ भूमि NUITL के कब्जे में, परियोजना स्थल पर कोई बाधा नहीं: मुख्यमंत्री

देहरादून। उत्तराखण्ड के औद्योगिक विकास को नई गति देने वाली इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) खुरपिया परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता…

आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में सोमवार को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में आईएसबीटी परिसर के रेनोवेशन, संचालन, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था और व्यावसायिक गतिविधियों…

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद लापता दो लोगों की तलाश के लिए जिला प्रशासन की ओर से रविवार को…

मुख्यमंत्री धामी ने चोरगलिया में सुनी जनसमस्याएं, शेर नाला सेतु का किया लोकार्पण

हल्द्वानी/चोरगलिया, 16 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जनपद के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी, चोरगलिया पहुंचे। यहां हैलीपैड पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, लालकुआं विधायक…

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री…