देहरादून।आज लोक भवन में आयोजित एक गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

राज्यपाल ने विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस विस्तार को प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा के साथ-साथ सांसद महेन्द्र भट्ट और नरेश बंसल सहित कई गणमान्य व्यक्ति और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन द्वारा किया गया।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *