नव वर्ष आगमन के उपलक्ष में शुभ मंगलम संस्था (कन्यादान महादान मसूरी) बड़े हर्षोल्लास के साथ द्वारा चैत्र नवरात्रि के दूसरे नवरात्रि पर कन्या पूजन किया गया जिसमें 101 कन्याएं और 31 लंगूरा (हनुमान जी के बाल रूप) को विधि पूर्वक कलवा तिलक लगाकर पूजन किया गया। सभी कन्याओं को चुनरी उड़ाई गई लंगूरों को रुमाल दिया गया और प्रसाद ,फल ,रूपये वितरण किए गए। जय माता का गुणगान किया गया और बच्चों को हिंदू संवत में चैत्र नवरात्रि का महत्त्व बताया गया। शुभ मंगलम संस्था द्वारा नव वर्ष के आगमन में सर्वप्रथम कन्या पूजन किया जाता है ।


कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण प्रधानाचार्य मनोज रयाल की देख रेख में किया गया। इस अवसर पर संस्था की रेणु अग्रवाल द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम लगातार 5 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।
विदित हो कि शुभ मंगलम संस्था द्वारा जरूरतमंद कन्याओं के विवाह हेतु विवाह योग्य सामान भी देती है। अब तक शुभ मंगलम 67 कन्याओं के माता-पिता को उनके विवाह योग्य सामान दे चुकी है। तथा आगामी अप्रैल माह में तीन कन्याओं के माता-पिता को सामान देने की तैयारी है। संस्था के इन व्यवहारिक कार्यों की समाज में खूब सराहना होती है।
इस कार्यक्रम में रेणु अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, रेनू वाही, सरोज जैन, सारिका अग्रवाल,राशी अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *