मसूरी । मसूरी विधायक और मंत्री गणेश जोशी कल मसूरी प्रेस क्लब के कार्यक्रम में बिलंब से पंहुचे। बाद में अपनी ही बातों पर उन्होंने हाॅल में खूब ठहाके लगाए। कृपापात्रों ने उनकी तारीफ में खूब कसीदे पढ़े। उन्हें भविष्य के मुख्यमंत्री तक की संज्ञा दे दी । चुनावी वर्ष में खुश होकर मंत्री ने मसूरी प्रेस क्लब को 11 लाख 1 रुपये देने की घोषणा की । यह भी बताया कि मंत्री ने कुल 16 लाख रूपए दिए हैं । (बताया गया कि 5 लाख कुछ समय पूर्व दिए) । इस पैकेज के चक्कर में आयोजक मसूरी के बहुत ही सम्मानित वरिष्ठ नागरिक और पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला को सम्मान देना ही भूल गए । बाद में भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने श्री गुनसोला के इस अपमान पर आयोजकों की हड़कायी की तब जाकर श्री गुनसोला को मंच पर बैठाया गया ।
खैर करीब दो घण्टे मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी कार्यक्रम में बैठे रहे । उन्होंने अपने भाषण में यहाॅ वहां की कई बातें की तथा कम से कम 6 बार अपनी बेटी नेहा जोशी का नाम लेकर तारीफ की । भाजपा नेता और अपनी बेटी का बार बार नाम लेने को लेकर सभागार में चर्चा थी कि अपनी विधानसभा में बेटी के रूप में भविष्य का अपना विकल्प देख रहे हैं श्री जोशी। मंत्री जी ने बेटी का नाम तो 6 बार लिया मगर मंत्री जी 6 माह पूर्व से अपनी विधानसभा के आपदाग्रस्त क्षेत्र झड़ीपानी- मकड़ेती आदि से क्यों मूंह फेरे हैं, शिवमंदिर के पास स्थाही पुल क्यों नहीं बना है तथा लंढ़ौर जैन मंदिर के पास बाजार धसकने से लोगों के जीवन पर बनें संकट आदि के बारे में 6 शब्द नहीं बोले पाए। लोग आ लगाए थे मगर निरासा हाथ लगी । अरे मंत्री जी आपदा ग्रस्त क्षेत्र के पीड़ित लोगों को भी कुछ राहत दे जाते, नही तो दो शब्द ही बोल देते मान्यवर ।
