आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने बल्लूपुर चौक, देहरादून में नगर निगम द्वारा आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रदेशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं सफाई अभियान में हिस्सा लेकर आमजन को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

नगर निगम, देहरादून द्वारा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष स्वच्छता अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाना है। अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में सफाई, कूड़ा निस्तारण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा और हर नागरिक को अपने घर, मोहल्ले और शहर की सफाई की जिम्मेदारी स्वयं निभानी चाहिए। बिना जनसहयोग के स्थायी परिवर्तन संभव नहीं है।

उन्होंने नगर निगम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनभागीदारी आधारित अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाएं, ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता लगातार बनी रहे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi, Khajan Das, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt, मेयर Saurabh Thapliyal, विधायक Savita Kapoor, महामंत्री संगठन Ajey Kumar सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *