देहरादून। उत्तराखंड में लागू की गई बेहतरीन फिल्म नीति को लेकर फिल्म जगत में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में उत्तराखण्ड फिल्म, टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन (UFTARA) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनका भव्य अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान UFTARA ने राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए लाई गई नई नीति को दूरदर्शी कदम बताया। संगठन ने अभिनंदन पत्र भेंट करते हुए मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और इस पहल को उत्तराखंड के फिल्म उद्योग के लिए गेमचेंजर बताया।

साथ ही संगठन ने राज्य में फिल्म बोर्ड के शीघ्र गठन और फिल्म पुरस्कार समारोह के आयोजन की मांग भी प्रमुखता से उठाई। मुख्यमंत्री धामी ने इन सुझावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए सैद्धांतिक सहमति दी, जिससे प्रदेश के कलाकारों और फिल्मकारों में नई उम्मीद जगी है।

UFTARA के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, महासचिव कांता प्रसाद, संयोजक सलाहकार जस पंवार ‘जस्सी’, प्रचार सचिव नागेन्द्र प्रसाद और कोषाध्यक्ष प्रमोद बेलवाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री का व्यवहार बेहद स्नेहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा। उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति और सिनेमा को आगे बढ़ाने की सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *