देहरादून: उत्तराखण्ड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन (UFTARA) द्वारा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपे गए अनुरोध पत्र पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने संबंधित विभाग को पत्र प्रेषित कर शासन को मामले में परीक्षण कर यथोचित प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

UFTARA ने अपने पत्र में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद में सदस्यों एवं ब्रांड एंबेसडर की नियुक्ति, फिल्म बोर्ड के गठन तथा फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित कराने की मांग रखी थी। संस्था का कहना है कि इन पहल के माध्यम से राज्य में फिल्म उद्योग को नई दिशा और गति मिल सकती है, जिससे स्थानीय कलाकारों एवं तकनीशियनों को भी व्यापक अवसर प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय की इस त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता से प्रयासरत है। आने वाले समय में फिल्म नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ राज्य में फिल्म निर्माण गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

UFTARA के अध्यक्ष प्रदीप भण्डारी ने इस त्वरित कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने विषय की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र संज्ञान लिया, जिसके लिए वे और पूरी कार्यकारिणी उनका धन्यवाद करते हैं। वहीं, महासचिव कांता प्रसाद ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं और फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर सामने आएगी।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *