देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी लिया जायजा, स्वच्छता और यात्री सुविधाओं का किया निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते समय हरिद्वार-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति का जायजा लेते हुए गड्ढामुक्त अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां स्वच्छता व्यवस्था और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेशवासियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही आम नागरिकों और यात्रियों को बेहतर जनसुविधाएं प्रदान करना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सड़कों को बेहतर और सुरक्षित बनाने के साथ ही स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री के इस निरीक्षण का उद्देश्य सड़क सुधार कार्यों की प्रगति और सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेना रहा।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *