मसूरी । उतराखण्ड के कलाकारों ने गत वर्ष के मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल में कार्यक्रम प्रस्तुति का भुगतान एक साल बाद भी न करने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कमेठी से शेष भुगतान अविलम्ब करने के बाद ही प्रस्तावित वर्तमान कार्निवाल करने की मांग की । कलाकारों ने बताया कि मसूरी विंटर लाइन कमेठी ने अंतिम अनुबंध के बाद भी कलाकारों का कई लाख रूपए का भुगतान नहीं किया, जो अनुबंध का उल्लंघन, गैर कानूनी है। तथा लगातार पत्राचार एवं मुख्यमंत्री पोटल पर शिकायत के बावजूद कमेठी असंवेदशील बनी हुई है। लापरवाह अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पोटल का मजाक बनाया हुआ है । विदित हो कि आज देहरादून में मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल 2026 आयोजित करने की बैठक रखी गई है ।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *