(देहरादून) 06नवंबर,2026

परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में उत्तराखंड की दो महान विभूतियों को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोकगायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी और सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री हेमंत पांडेय को यह सम्मान प्रदान किया।

यह सम्मान उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के तहत दिया गया। वर्ष 2024 के लिए लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और वर्ष 2025 के लिए अभिनेता हेमंत पांडेय का चयन किया गया था। उत्तराखंडी सिनेमा और कला जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए दोनों को 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने लोक गीतों के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और जनभावनाओं को स्वर दिया है और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध किया है।

वहीं अभिनेता हेमंत पांडेय ने अपने अभिनय से उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है और भारतीय फिल्म एवं मनोरंजन जगत में विशेष पहचान बनाई है।

राज्य सरकार लोक संस्कृति, क्षेत्रीय सिनेमा और कला को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार फिल्म पुरस्कार प्रदान कर रही है।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *