देहरादून, 8 मार्च 2026। आस्था, श्रद्धा और विश्वास के साथ आज दून के ऐतिहासिक श्री झंडे जी का आरोहण हुआ। इसके साथ ही प्रसिद्ध श्री झंडा मेला का विधिवत शुभारंभ हो गया।

श्री झंडे जी के आरोहण के अवसर पर देश के कोने-कोने से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने झंडे जी के स्पर्श और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और श्री गुरु राम राय महाराज तथा श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के जयकारों से पूरी द्रोणनगरी गूंज उठी।

श्री झंडा मेला का महत्व

सिखों के सातवें गुरु श्री गुरु हर राय जी के बड़े पुत्र श्री गुरु राम राय महाराज का जन्म वर्ष 1646 में पंजाब के होशियारपुर जिले के कीरतपुर में हुआ था। बाद में उन्होंने देहरादून को अपनी तपस्थली बनाया। यहां स्थित श्री दरबार साहिब में उन्होंने लोककल्याण का संदेश देते हुए एक विशाल ध्वजदंड स्थापित किया और श्रद्धालुओं को ध्वज के माध्यम से आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रेरणा दी।

परंपरा के अनुसार हर वर्ष होली के पांचवें दिन पंचमी तिथि को श्री गुरु राम राय महाराज के जन्मोत्सव के रूप में ऐतिहासिक श्री झंडा मेला आयोजित किया जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • 94 फीट ऊंचे श्री झंडे जी का हुआ आरोहण
  • दून के अनिल गोयल ने चढ़ाया दर्शनी गिलाफ
  • पांच एलईडी स्क्रीन के साथ सोशल मीडिया पर हुआ लाइव प्रसारण
  • ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की गई सुरक्षा व्यवस्था
Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *