देहरादून । न्यायप्रियता के लिए सुर्खियां बटोरने वाले देहरादून के डीएम सविन बंसल स्वयं अपने विभाग में इंसाफ नहीं कर पा रहे हैं । जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेठी पिछले 4 महीनें से प्रदेश के लोक कलाकारों के करीब 4 लाख रूपए मेहनताना पर कुंडली मार कर बैठी है, अभीतक भुगतान नहीं किया है। एग्रीमेंट में दर्ज पैंसा भी कमेठी ने कलाकारों नहीं दिया है । कमेठी की चुप्पी के कारण कमेठी पर घपले का आरोप लग रहा है ।
क्यों पैंसा रोक रखा है यह बताने के लिए भी कोई तैयार नहीं है । जिलाधिकारी सविन बंसल को दर्जनों बार फोन किए गए मगर श्री बंसल तो पत्रकारों तक का फोन उठाने को राजी नहीं है । जबकि डेढ़ महीनें पूर्व 15 जनवरी को सभी कलाकार डीएम दरबार में भी पंहुचकर श्री बंसल से भुगतान करवाने हेतु गुहार लगा चुके हैं ।
उल्लेखनीय है कि 24 दिसम्बर 2025 से मसूरी विन्टर लाइन कार्निवाल हुआ था। मगर तब से अब तक कमेठी ने उत्तराखण्ड के प्रसिद्व गायिका मीना राणा, अभिनेता बलदेव राणा, लोक गायक जितेन्द्र पंवार, संस्कृति कर्मी प्रदीप भण्डारी आदि की बकाया धनराशि करीब 4 लाख का भुगतान नहीं किया । जिससे कलाकारों में भारी गुस्सा है। कलाकार स्वयं के प्रदेश में स्वयं को छला हुआ महसूस कर रहे हैं । कलाकारों का पैंसा न देने पर कमेठी की भूमिका पर भी नगर में तरह तरह की चर्चाएं हैं ।
उपरोक्त पर कमेठी का पक्ष जानने के लिए कमेठी अध्यक्ष सविन बंसल को इस सम्पादक द्वारा कई बार फोन किया गया मगर उन्होंने फोन नही उठाया । उनका पक्ष आने पर प्रकाशित कर दिया जाएगा ।

