देहरादून, 12 मार्च 2026।पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में एक महिला को जनजातीय प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में अब सरकार एक माह के भीतर निर्णय लेगी। संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने विधानसभा में यह जानकारी दी।

सदन में कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने इस मुद्दे को उठाते हुए आरोप लगाया कि एक गैर-जनजातीय महिला को जनजातीय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे जनजातीय समुदाय के अधिकारों का हनन हो रहा है।

हरीश धामी ने बताया कि इस मामले को लेकर 29 अगस्त 2025 को रजिस्ट्री के माध्यम से जिला प्रशासन और समाज कल्याण सचिव को शिकायत भेजी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस पर जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और एक माह के भीतर निर्णय लिया जाएगा। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *