आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम के समापन के बाद जिला अस्पताल बी.डी. पाण्डेय पहुंचकर इमरजेंसी और चिल्ड्रन वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर उपचार और आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और किसी भी मरीज को उपचार के अभाव में परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मरीजों के परिजनों को भरोसा दिलाया कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वे जिलाधिकारी Ashish Bhatgain के माध्यम से सीधे अपनी बात उन तक पहुंचा सकते हैं।

मुख्यमंत्री के इस आत्मीय और संवेदनशील व्यवहार से अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में भरोसा और उत्साह देखने को मिला।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *