देहरादून । मसूरी की वादियों में फिल्माए गए मधुर गढ़वाली गीत ‘झुमकी बौजी भलि नचाड़’ उम्मीदों के अनुरूप रिलीज होते ही पर्वतीय गीत संगीत प्रेमियों के दिलों में छाने लगा है, गीत के प्रति लोगों में जादूई आकर्षण नज़र आ रहा है । इस गीत में कानों की झुमकी और पहाड़ की प्रसिद्व झालर वाली नथ का खूबसूरत उल्लेख किया गया है । निर्देशक ने पहाड़ी आभूषण एवं पोशाकों को बखूबी दर्शाया भी है। भाभी और देवर पर फिल्माए गए इस गीत में पहाड़ में भाभी के प्रति मां जैसा आदर एवं आत्मीयता साफ उभरती है, गीत के बोल और नृत्य में कहीं भी कोई फूहड़पन नहीं है, पूरा परिवार इस गीत को एक साथ बैठकर देख सकता है। गीत में उत्तराखण्ड की प्रसिद्व अभिनेत्री मिनी उनियाल और प्रतिभावान कलाकार अमित डोरेमोन का शानदार अभिनय एवं नृत्य दर्शक को खूब भा रहा है। बौजी (भाभी) के रोल में मिनी उनियाल तथा चुलबुले देवर के रूप में अमित डोरेमोन की जोड़ी एकदम फिट बैठती है । आप भी देखें यह गीत –


गीत के निर्देशक एवं प्रसिद्व फिल्मकार प्रदीप भण्डारी कहते हैं कि अच्छा गीत संगीत और नृत्य प्रकृति का वह वरदान है जो मन, मस्तिष्क, भावनाओं और स्वास्थ्य को सकारात्मक उर्जा प्रदान करता है। ऐसे गीत समाज में हर किसी को आनन्दित करते हैं ।
इस गीत के बोल, नृत्य और भेषभूषा में सकारात्मकता ही सकारात्मकता है। यह गीत आपको झुमायेगा भी, नचाएगा भी और दिल को भी छुएगा। लोगों को ऐसे स्वस्थ गीतों को जरूर प्रोत्साहित करना चाहिए।
गीत लेखक और गायक नवोदित गायक सुनील टम्टा हैं । संगीत युवा संगीतकार सुमित गुसांई ने दिया है । डीओपी हैैं वरिष्ठ सिनेमैटोग्राफर नागेन्द्र प्रसाद । नृत्य निर्देशक अमित डोरेमोन हैं तथा कैमरा सहायक नितेश भट्ट हैं। गीत की निर्मात्री कमलेश भण्डारी हैं । तथा गीत को पर्वतीय बिगुल फिल्म्स ने रिलीज किया है । लोकरत्न हिमालया प्रत्येक दर्शक से गीत को प्रचारित प्रसारित करने की अपेक्षा करता है ।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *