रुड़की, 09 मई 2026 — रुड़की के ऐतिहासिक नेहरू स्टेडियम को आधुनिक स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत 2.28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी खेल परियोजना का भूमि पूजन एवं हवन कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा लंबे समय से नेहरू स्टेडियम के आधुनिकीकरण को लेकर प्रयासरत थे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस परियोजना की घोषणा करवाने के साथ-साथ विधानसभा में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उनके निरंतर प्रयासों के बाद अब यह परियोजना धरातल पर उतरती दिखाई दे रही है।

इस अवसर पर प्रदीप बत्रा ने कहा कि रुड़की की किसी भी खेल प्रतिभा को संसाधनों की कमी के कारण पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेहरू स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *