देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के मझौन में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्व. जसपाल राणा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्व. जसपाल राणा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके खेल जगत में दिए गए योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि स्व. जसपाल राणा ने अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से उत्तराखंड सहित पूरे देश का नाम रोशन किया तथा युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, खजान दास, सांसद डॉ. महेश शर्मा, अजय भट्ट, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक पंकज सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *