देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मोथरोवाला, देहरादून स्थित वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के आवास पर पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय बलवंत फर्स्वाण को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बलवंत फर्स्वाण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार और पूरा प्रदेश शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने परिजनों का ढांढस बंधाते हुए दिवंगत के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *