देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने मुलाकात की। इस अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन के अवसर पर बहनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 28 और 29 अगस्त 2026 को दो दिनों तक उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनके सामाजिक एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ योजनाओं और कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही है।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *