मसूरी । एक प्रेस वार्ता में मसूरी पालिका के पूर्व अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने मंत्री गणेश जोशी पर आरोप लगाया है कि वे मंत्री पद की पावर का दुरूपयोग उन्हें जेल भेजने के साजिश रच रहे हैं । कहा कि उनके पालिका अध्यक्ष रहते हुए कोई अनियमितता नहीं हुई अतः कानूनी रूप में कुछ गलत न पाकर वे मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाए मगर अब जेल भेजने की बात मीडिया में कह रहे हैं । उन्होंने गणेश जोशी को भारी भ्रष्ट मंत्री बताते हुए वसूली मंत्री का खिताब देते हुए कहा कि गणेश जोशी एक वसूली मंत्री के रूप में जाने जानें लगे हैं और एमडीडीए के माध्यम से खूब वसूली कर रहे हैं । श्री अनुज ने उन पर यमुना पेयजल योजना, सैन्यधाम निर्माण में घोटाला, आय से अधिक का मामला आदि अनेक आरोपों की बौछार कर दी। वहीं मंत्री जोशी ने कहा कि जनता जानती है कि कौन क्या है । देखिए वीडियो परस्पर पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और मंत्री गणेश जोशी ने क्या कहा –
