मसूरी। मसूरी पहुंचे उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड गंगा जमुना तहजीब का प्रदेश है जहां सभी धर्मों के लोग मिलकर रहते हैं। मुख्यमंत्री धामी प्रदेश को आदर्श राज्य बनाने का कार्य कर रहे हैं। उन्हांने कहा कि संसार का सबसे पहला ज्ञान वेद है व अंतिम वाणी कुरान है, दोनों का मोल एक है। सभी धर्माचार यहां भ्रमण करते है और सभी धर्मों की सीख है कि आपस में प्यार व मुहब्बत से रहें। हमारे दो दो खून के रिश्ते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास के शिखर पर पहुंचाया है व देश को दंगा मुक्त बनाया है। उन्हांने कहा कि प्रदेश में 452 मदरसे हैं और जो अवैध मदरसे थे उन्हें बंद नहीं किया बल्कि उन्हें कहा कि वे अपने कागज पूरे कर वैद्य मदरसा बना कर संचालित करें। उन्हांने यह भी कहा कि किसी भी पराई भूमि पर मजार बनाना या कोई भी धार्मिक स्थल बनाना गलत है। उन्होंने कहा कि मदरसों में गरीब बच्चे पढते है उनके लिए राज्य की शिक्षा नीति शुरू की गयी है ताकि वे बच्चे मस्जिद में मौलाना भी बन सकते हैं और देश के आई ए एस, इंजीनियर डाक्टर भी। उन्होंने वक्फ संपत्ति गरीबों के लिए है उसका गलत उपयोग नहीं होने दिया जायेगा। आज मुसलमान मुख्य धारा से जुड रहे हैं, कांग्रेस मुसलमानों की दुर्दशा की जिम्मेदार है। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, सिकंदर व मंजूर अहमद मौजूद रहे।
