कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा केएमवीएन, मोहन, जनपद अल्मोड़ा में ‘निधि आपके निकट’ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II आकाश वर्मा तथा क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारी आदित्य जोशी एवं शैलेश रॉय ने विभिन्न प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II आकाश वर्मा ने उपस्थित प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY), विश्वास योजना तथा कर्मचारी नामांकन अभियान (Employees’ Enrolment Campaign) के उद्देश्यों, लाभों और प्रमुख प्रावधानों के बारे में बताया।

आकाश वर्मा ने प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को इन योजनाओं का लाभ उठाने, पात्र कर्मचारियों का नियमानुसार नामांकन सुनिश्चित करने तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों का अनुपालन करने के लिए जागरूक किया।

शिविर के दौरान कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को भविष्य निधि, पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा संबंधी विषयों पर जानकारी प्राप्त करने तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला।

‘निधि आपके निकट’ शिविर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने, कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने तथा शिकायतों के निस्तारण को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। शिविर में उपस्थित कर्मचारियों और नियोक्ताओं ने विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *