देहरादून, 03 मई 2026: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग ने 4 और 5 मई के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि कई स्थानों पर बिजली चमकने और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश और गर्जन के आसार हैं, वहीं देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

स्थिति को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने, राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखने तथा मार्ग बाधित होने की स्थिति में तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही ग्राम स्तर तक अधिकारियों को सक्रिय रहने और विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *