देहरादून। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी संगठन ने आज मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मसूरी एसडीएम राहुल आनन्द पर उत्तराखंड राज्य निर्माण आन्दोलनकारियों का अपमान एवं नागरिकों से पक्षपात का आरोप लगाते हुए उनको मसूरी से हटाने एवं उनके कार्यकाल के सभी कार्यों की जांच की मांग की है।
मुख्यमत्री आवास में मुख्यमंत्री को दिए पत्र में कहा गया है कि मसूरी एसडीएम राहुल आनन्द लगातार अपने पद का दुरूपयोग और संवैधानिक दायित्वों के खिलाफ कार्य करते देखे गए हैं । श्री आनन्द द्वारा गत 22 अगस्त 2026 को आगामी मसूरी गोलीकांड दिवस 2 सितम्बर 2026 समारोह की तैयारी बैठक में राज्य आन्दोलनकारियों को जानबूझ कर निमंत्रण न देकर उनका घोर अपमान किया गया । तथा कथित बैठक में राज्य आन्दोलनकारियों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर एतराज नहीं किया गया। श्री राहुल राज्य आन्दोलनकारियों के प्रति अपनी नियुक्ति से ही हीन भावना रखते हैं । आन्दोलनकारियों पर झूठे मामले बनाकर धमकाया जा रहा है। सात सूत्रीय ज्ञापन में मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल 2025 के घोटाले समेत अनेक गंभीर आरोप लगाते हुए उनके जांच की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने उक्त पत्र को कार्यवाही हेतु कमिशनर को सौंपा है। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी संगठन के संरक्षक वरिष्ठ राज्य आन्दोनकारी कमल भण्डारी के नेतृत्व में मुख्यमत्री को ज्ञापन दिया गया।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *