मसूरी। आज सुबह एम डी डी ए एवं प्रसासन द्वारा अपर मॉल रोड़ पर बुलडोजर चलाकर चार दुकानों का ध्वस्तीकरण किया गया। सयुंक्त सचिव एवं एसडीएम के आदेश पर अजय मलिक सहायक अभियन्ता, अनुराग नौटियाल, अनुज पांडेय अवर अभियंता, संजीव नेगी सुपरवाईजर, नायब तहसीलदार उपेंद्र सिंह राणा मजिस्ट्रेट, एसओ कोतवाली मसूरी देवेंद्र सिंह चोहान व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्यवाही की गई। प्रशासन की इस कार्यवाही से अवैध निर्माणकर्ताओं में भय उत्पन्न हो गया है। उल्लेखनीय है कि MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के दिशा निर्देश पर जिले भर में अवैध निर्माण के प्रति जिले में सख्त कार्यवाही निरन्तर जारी है। जिससे
कार्यवाही स्थल पर हड़कंप मचा गया।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाद संख्या सी-0615/2024विपक्षी श्री संजय मेहरोत्रा व श्री राजीव मेहरोत्रा, रॉक स्टोन अपर माल रोड मसूरी द्वारा उक्त स्थल पर अनाधिकृत रूप से निर्माण करने के कारण उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973) (यथासंशोधित) की सुसंगत धाराओ के अर्न्तगत कार्यवाही करते हुये वाद संख्या सी-0615/2024 योजित किया गया था, जिसमें सम्यक सुनवाई उपरान्त ध्वस्तीकरण आदेश सं0 516 दिनांक 17-08-2026 पारित किये गये थे, जो कि विपक्षी को दिनांक 19-08-2026 को प्राप्त कराये गये है। ध्वस्तीकरण आदेश में विपक्षी को निर्देशित किया गया कि वह प्रश्नगत ध्वस्तीकरण आदेश प्राप्ति से 15 दिवस के अर्न्तगत चालानशुदा अवैध निर्माण को स्वयं ध्वस्त कर दें। विपक्षी को स्वयं प्रश्नगत निर्माण को ध्वस्त किये जाने हेतु प्रदत्त समयअवधि 15 दिवस जो कि दिनांक 02-09-2026 को पूर्ण हो चुकी है। प्रश्नगत ध्वस्तीकरण आदेश के विरूद्ध अतिथि तक कोई स्थगनादेश भी प्राप्त नही है। अतः विपक्षी द्वारा उक्त स्थल पर किये गये अनाधिकृत निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा आज सुबह दिनांक 07 09 2026 को ध्वस्त किया गया।
