देहरादून। देहरादून के पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा ने जिलाधिकारी सविन बंसल से मुलाकात कर पिछले साल से मसूरी पटरी व्यवसायियों के व्यापार बंद होने से उनके सम्मुख छायी रोजी रोटी के संकट के उचित समाधान निकालने की मांग की है। श्री गामा के अनुसार जिलाधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है की कुछ दिन पूर्व ही श्री गामा ने मसूरी पटरी व्यवसायियों को आश्वाशन दिया था की वे उनकी समस्या का समाधान निकालने के लिए कार्य करेंगे।
