आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। बैठक में सामाजिक न्याय, पिछड़ा वर्ग कल्याण और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी संसदीय समिति सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए विधिक एवं संस्थागत व्यवस्थाओं के माध्यम से लगातार कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के पॉलिसी रिव्यू, फीडबैक और फॉलोअप के जरिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक ओबीसी परिवार तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में लगभग 90 जाति एवं उपजातियां ओबीसी सूची में शामिल हैं, जिनके विकास के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की नीतियों और बजट में गरीब, वंचित एवं कमजोर वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी जाती है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है।

बैठक में ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के अध्यक्ष सांसद गणेश सिंह सहित सांसद विजय बघेल, साक्षी महाराज, विद्युत बरन महतो, रोडमल नागर, रमाशंकर विद्यार्थी राजभर, अशोक कुमार यादव, गिरधारी यादव, मस्तान राव यादव बीड़ा, राजेंद्र गहलोत, शुभाशीष खूंटिया, मयंककुमार नायक एवं भीम सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लोकसभा के संयुक्त सचिव अतुल आनंद, उप सचिव पुनीत भाटिया, मुख्यमंत्री के अपर सचिव मनमोहन मैनाली, पीएनबी के जोनल मैनेजर अनुपम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *