नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया।

यह गरिमामयी समारोह भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति M. Venkaiah Naidu तथा पूर्व प्रधानमंत्री H. D. Deve Gowda की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, समाजसेवी, लेखक-पत्रकार एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

पुस्तक ‘अपनापन’ में नरेंद्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में कार्य करते हुए प्राप्त अनुभवों का सजीव वर्णन किया गया है। पुस्तक में नेतृत्व, सुशासन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को सरल एवं प्रेरणादायी शैली में प्रस्तुत किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने पुस्तक के प्रकाशन पर श्री शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कृति समाज और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *