नई दिल्ली, 12 मार्च 2026। भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत आईएनएस त्रिकंद दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में परिचालन तैनाती के दौरान मॉरीशस की राजधानी और प्रमुख बंदरगाह पोर्ट लुई पहुंच गया है।

बंदरगाह पर अपने प्रवास के दौरान पोत 12 मार्च 2026 को मॉरीशस के 58वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेगा। यह पोर्ट लुई के चैंप डी मार्स में आयोजित होने वाली परेड में मार्चिंग दल, नौसेना बैंड और हेलीकॉप्टर फ्लाई-पास्ट के साथ हिस्सा लेगा।

पोत के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी इस दौरान मॉरीशस के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और तटरक्षक बल के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान, क्रॉस-ट्रेनिंग दौरे, मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताएं और सामुदायिक सेवा गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

भारतीय नौसेना के इस दौरे का उद्देश्य समुद्री सहयोग को मजबूत करना, परिचालन अंतरसंचालनीयता बढ़ाना और भारत-मॉरीशस के द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करना है।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *