पटियाला/ मसूरी । उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र का नाम हम सभी ने कभी न कभी सुना होगा मगर इसका विस्तृत स्वरूप क्या है, क्या काम करता है इसकी व्यापक जानकारी हमें बहुत शीध्र तब मिलेगी जब उत्तराखण्ड भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक और संस्कृतिकर्मी राजेन्द्र रावत 6 अप्रैल को उदयपुर राजस्थान में आयोजित इस संस्थान की राष्ट्र स्तरीय बैठक में भाग लेंगे । इस बैठक में श्री रावत प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे । यह प्रदेश के कलाकारों और संस्कृति कर्मियों के लिए एक सुखद समाचार है । केन्द्र की विस्तृत जानकारी मिलने पर अनेक कलाकार व सांस्कृतिक दल भी उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र का किसी न किसी रूप में लाभ ले पाएंगे । यह पहला अवसर है जब इस राष्ट्रीय स्तर की बैठक में उत्तराखण्ड से कोई कलाकार भाग लेगा ।
बता दें कि उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NZCC), पटियाला, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत स्थापित एक प्रमुख सांस्कृतिक संस्था है, जिसका उद्धघाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री राजिव गांधी ने 1985 में पंजाब के पटियाला में किया था । यह जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और चंडीगढ़ की विविध लोक कलाओं, संगीत, नृत्य और शिल्पकला के संरक्षण, विकास और प्रसार के लिए समर्पित है। देश की विशाल एवं विभिन्न संस्कृतियों और कलाओं को विकसित करने और लोकप्रिय बनाने हेतु इस केन्द्र की स्थापना की गई थी, ताकि कला के विभिन्न स्वरूपों को सामूहिक प्रयास द्वारा भारत की सांस्कृतिक विरासत के रूप में देशभर में एक मिश्रित पहचान दी जा सके। इस संस्थान का भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय ही मुख्य संचालक है जिसके सहयोग एवं दिशा-निर्देशानुसार यह केन्द्र कार्य करता है। इस केन्द्र की शासकीय सभा के अध्यक्ष महामहिम राज्यपाल, पंजाब हैं तथा केन्द्रीय निदेशक एम फुरकान खान हैं। वरिष्ठ फिल्म अभिनेता बलदेव राणा, फिल्म निर्देशक प्रदीप भण्डारी, मैलोडी किंग जितेन्द्र पंवार, वरिष्ठ संस्कृति कर्मी अनिल गोदियाल, उफतारा अध्यक्ष गंभीर जयाडा व महासचिव अमरदेव गोदियाल, संगीतकार संजय कुमोला आदि ने श्री रावत को इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में विशेष निमंत्रण मिलने पर बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि वे प्रदेश की संस्कृति और कलाकारों के हित में महत्वपूर्ण सुझाव देंगे , जिसका लाभ शीघ्र ही प्रदेश को प्राप्त होगा।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *